फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pushing and shoving in roadways buses

Mathura News: रोडवेज बसों में धक्का मुक्की, कोई द्वार से घुसा तो किसी ने चुनी खिड़की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pushing and shoving in roadways buses
आईएसबीटी पर भरतपुर जाने के लिए बस में खिड़की से बच्ची को सवार करते परिजन।
मथुरा। रोडवेज बसों में महिला यात्रियों के लिए रक्षाबंधन से पहले तमाम व्यवस्थाओं के दावे हुए, लेकिन शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि महिला यात्रियों को बैठने तक के लिए जगह नहीं मिली। प्रशासन की तरफ से की गईं सभी व्यवस्थाएं और दावे भीड़ के सामने आखिर बेकार ही साबित हुए।
विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि नए बस स्टैंड से आगरा और कानपुर की तरफ जाने वाली बसों में ज्यादा भीड़ रही। उन्होंने कहा कि इस बार रोडवेज में सफर के दौरान एक महिला यात्री के साथ सहयात्री को भी निशुल्क सफर करने का मौका सरकार ने दिया था। शनिवार को भीड़ इतनी हो गई कि लोग धक्का मुक्की करके बस में अंदर तो घुस गए, लेकिन फिर सीट तलाशते ही नजर आए। वहीं कई यात्री सीट घेरने के चक्कर में खिड़की से भी अंदर घुसने के प्रयास में लगे रहे। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 160 बसें सभी रूटों पर चलाई गईं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने सभी महिला यात्रियों को फूल देकर रवाना किया।
विज्ञापन



जंक्शन पर प्लेटफार्म पर रही भीड़
रेलवे जंक्शन पर भी शनिवार को यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर नजर आई। जंक्शन के प्लेटफार्म एक और दो पर यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी। दिल्ली की तरफ से आने वालीं सभी ट्रेनों के कोच में जगह नहीं थी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर जवानों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed