फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Purchase centers opened, 320 quintals of wheat purchased

Mathura News: क्रय केंद्रों की हुई बोहनी, 320 क्विंटल खरीदा गया गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Purchase centers opened, 320 quintals of wheat purchased
गोवर्धन क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने वाले किसानों का स्वागत किया गया - फोटो : गोवर्धन क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री करने वाले किसानों का स्वागत किया गया
मथुरा। यूं तो जिले में गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हो गई है, लेकिन बोहनी शनिवार को क्रय केंद्र सांचौली, गोवर्धन मंडी और कृषि उत्पादन मंडी क्रय केंद्र पर 5 किसानों ने 320 क्विंटल गेहूं की बिक्री कर कराई। बोहनी कराने वाले किसानों को केंद्र प्रभारियों ने गुलाब की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि 1106 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। उधर, शनिवार को तीन खरीद केंद्र पर किसान पहुंचे। सांचौली क्रय केंद्र पर 180 क्विंटल, गोवर्धन मंडी में 105 क्विंटल और कृषि उत्पादन मंडी क्रय केंद्र पर 35 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2425 रुपये क्विंटल एमएसपी तय किया है। किसानों की खरीद के लिए जिले में 86 केंद्र खोले गए हैं, जहां पर किसानों से खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र अवकाश दिन के अलावा 12 घंटे खुलेंगे। किसान केंद्रों पर पहुंचकर फसल की बिक्री कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed