फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pumping stations

यमुना में गिर रहे नाले, सो रहा नगर निगम

Fri, 08 Jan 2021 08:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Pumping stations
नाले से लेकर आई यमुना के विश्राम घाट पर तैरती गंदगी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। हाईकोर्ट की फटकार और लगातार निगरानी के बाद भी सीवेज पंपिंग स्टेशनों के नाले ओवरफ्लो होकर यमुना में गिर रहे हैं। सभी पंपिंग स्टेशनों पर एक ही पंप चलाया जा रहा है, जिसकी वजह से नालों का कचरा आधे से ज्यादा यमुना में समा रहा है। शहर के सीवेज पंपिंग स्टेशन में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मसानी स्थित सीवेज स्टेशन पर एक ही पंप चलाया जा रहा है, जिसकी वजह से एसटीपी पर नालों का पानी नहीं पहुंच रहा और यह पानी सीधे यमुना में समा रहा। इसी तरह अंबाखार नाले का पानी भी यमुना पार एसटीपी में न जाकर यमुना में समा रहा है। नालों के प्रवाह के कारण यमुना जल की स्थिति दयनीय बनी हुई है। नगर निगम की लापरवाही के कारण शुक्रवार की दोपहर यमुना में भारी गंदगी देखी गई। यमुना में मसानी नाले का प्रवाह खोल दिया गया। यमुना किनारे भारी दुर्गंध के कारण किनारे बैठे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई। लोगों ने जिला और नगर निगम प्रशासन को कोसते हुए यमुना में गंदगी के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश बाल कृष्ण चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, विपिन स्वामी, आनंद चतुर्वेदी बादाम, मोहन चतुर्वेदी, भोला बाबा ने कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये पानी में बहाने के बाद भी यमुना में लगातार गंदगी गिर रही है। यमुना में गिरने वाली गंदगी ना तो नगर निगम प्रशासन को दिखाई दे रही है और ना जिला प्रशासन को। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। नालों को टेप कराकर यमुना में गिरने से रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed