फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pulis girapht mein

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2019 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
pulis girapht mein
मथुरा। एटीमए में धोखाधड़ी का आरोपी मनमोहन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले युवक को जीआरपी ने बुधवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के पास से क्लोनिंग किए गए 14 और चार बदले गए एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गश्त पर निकली जीआरपी को रेलवे स्टेशन के वेटिंग एरिया में लगी एटीएम के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक से पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया। जीआरपी ने थाने लाकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से क्लोनिंग के 14, दूसरे लोगों से बदले गए चार एटीएम कार्ड और 357 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह एटीएम में आने वाले कम पढ़े लिखे व तकनीकी रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाता है। उनके द्वारा मशीन में दर्ज होने वाले एटीएम के पासवर्ड को देखता रहता है और उसे नोट कर लेता था। वहीं धोखाधड़ी कर कुछ लोगों के एटीएम भी बदल देता है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनमोहन सिंह निवासी सदर बाजार आगरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा नगर निगम में है संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर
पकड़ा गया युवक मनमोहन सिंह कंप्यूटर का अच्छा जानकार है। वह आगरा के नगर निगम में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह डाटा फीडिंग का कार्य कर रहा है। पूछताछ में बताया कि साइबर और एटीएम ठगी के गुर सीखने के लिए अपने मित्र के पास दुबई गया था। दुबई में कंप्यूटर व साइबर अपराध तथा एटीएम ठगी के गुर सीखे।

इसके बाद आगरा आने पर उसका दोस्त दुबई से दो बार आगरा आया और उसे भारत के एटीएम से ठगी करने के तरीके बताकर गया। इसके बाद वह लगातार एटीएम ठगी कर रहा है। अब तक मनमोहन सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed