फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   public rejected pact of sp and congress

मथुरा को रास नहीं आया गठबंधन का साथ

Sun, 12 Mar 2017 12:32 AM IST
चंद्र शेखर गौड़, अमर उजाला मथुरा
चंद्र शेखर गौड़, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
public rejected pact of sp and congress
मथुरा में वोटों की गिनती करते कर्मचारी
यूपी को यह साथ पसंद है... नारे के साथ यूपी विधानसभा चुनाव में उतरी सपा और कांग्रेस के गठबंधन को मथुरा जनपद ने सिरे से ही नकार दिया। जनपद की प्रमुख और उम्मीद से भरी सीट पर ही कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर की बुरी हार हुई। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद जनपद की पांच विधानसभा सीटों में से दो सपा के खाते में और तीन सीट कांग्रेस के खाते में आई थीं। इनमें कांग्रेस के खाते में मथुरा सीट पर निवर्तमान विधायक प्रदीप माथुर, गोवर्धन सीट से रणवीर सिंह पांडव, मांट से जगदीश नौहवार को प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन


वहीं सपा के खाते में आई छाता सीट से अतुल सिसौदिया लवी और बलदेव से रणवीर सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया गया। हालांकि समय से अतुल सिसौदिया लवी को सिंबल अलॉट नहीं हो सका। इससे वह निर्दलीय हो गए। शेष चार सीटों पर भी गठबंधन का एक भी प्रत्याशी किसी भी राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि छाता में स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मांट में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कर माहौल बनाने का प्रयास किया। मथुरा सीट से हारे कांग्रेेस के प्रत्याशी उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर की हार रिकार्ड वोटों से हुई है। 

तीन प्रत्याशी नहीं बचा सके जमानत
जनपद में सपा-कांग्रेेस गठबंधन के चार प्रत्याशियों में से सिर्फ मथुरा सीट से प्रदीप माथुर को छोड़कर अन्य तीन प्रत्याशी रणवीर सिंह पांडव, रणवीर सिंह धनगर और जगदीश नौहवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। हालांकि सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अतुल सिसौदिया ने अपनी जमानत बचा ली।


छाप नहीं छोड़ पाई किसान यात्रा
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व किसानों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए किसान यात्रा भी की थी। इसके बाद भी किसानों ने चुनाव के दौरान सपा-कांग्रेस के गठबंधन को सिरे से ही नकार दिया। 

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों को मिले वोट
मथुरा सीट
प्रदीप माथुर: 42,200
छाता सीट
अतुल सिसौदिया: 53,699 (निर्दलीय, सपा समर्थित)
बलदेव सीट
रणवीर सिंह धनगर: 8,893
गोवर्धन सीट
रणवीर सिंह पांडव: 5,943
मांट सीट
जगदीश नौहवार: 13,270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed