फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   public jam the road against tripping of electricity

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
public jam the road against tripping of electricity
मथुरा में लगाया जाम
भीषण गर्मी के मौसम में भारी बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश फैल गया। कहीं ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है तो कहीं फाल्ट के कारण बत्ती गुल रही। लोगों ने विभागी अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो सड़कों पर आ गए और जाम लगा दिया। शहर के विश्राम घाट, बाजार, कंसखार और सब्जी मंडी के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि टीटीजेड में शामिल मथुरा में भी इस समय दस घंटे से अधिक कटौती की जा रही है। बिजली नहीं होने के कारण पानी संकट भी गहरा गया है। सबसे बड़ा संकट रविवार को विश्राम घाट, बाजार, कंसखार, सब्जी मण्डी क्षेत्र में रहा।
विज्ञापन


यहां फाल्ट हो जाने के कारण बिजली गुल रही।  गुस्साए लोगों ने कंसखार सड़क पर जाम लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव को जानकारी दी और मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बुलवाया। लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही, अनियमितताओं का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को देखा और बिजली अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि ट्रांसफार्मर से तत्काल बिजली सप्लाई सुचारु कराई जाएगी। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। इस दौरान आशीष चतुर्वेदी, गौरव पौडे़, हिमेश शास्त्री, मुरली चौबे, गोपाला शास्त्री, विमला चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, भोला बाबा, धर्मू पंडित, दिनेश चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed