फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Proving his age to be a dwarf, a 60-year-old man performed headstand for 3.23 hours.

Mathura News: उम्र को बौना साबित कर 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 3.23 घंटे तक किया शीर्षासन

Mon, 21 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Proving his age to be a dwarf, a 60-year-old man performed headstand for 3.23 hours.
मथुरा। कहते हैं कि उम्र केवल एक अंक है और मनोबल और संकल्प से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। कुछ इसी तरह का एक उदाहरण सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन ने प्रस्तुत किया है। इन्होंने 60 वर्ष की उम्र में रविवार को 3 घंटे से अधिक शीर्षासन कर गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन मात्र 11 मिनट से वह चूक गए।
विज्ञापन


मथुरा स्थित राया के गांव नगौड़ा निवासी 60 वर्षीय पूरन सिंह सोलंकी सेना से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए। वह फिलहाल एटीवी के पीछे स्थित कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने एनआईए से योग का डिप्लोमा किया है। उन्होंने सेना में भी कुछ समय के लिए जवानों को योग सिखाया।
विज्ञापन

यहीं से उनमें योग के प्रति दिलचस्पी जागी। इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने शीर्षासन के रिकाॅर्ड के बारे में पता किया और इसे तोड़ने के लिए प्रतिदिन अभ्यास आरंभ किया। पूरन सिंह कहते हैं कि वह प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक शीर्षासन का अभ्यास करते हैं। कड़े अभ्यास के बाद जब उन्हें लगा कि वह रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं तो उन्होंने रविवार को इसे तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे स्थित चंद्रलेखा कॉम्पलेक्स में इन्होंने शीर्षासन लगाया। पूरन सिंह का दावा है कि इन्होंने 3 घंटे 23 मिनट तक शीर्षासन किया। जबकि भारतीय रिकाॅर्ड 3.33 घंटे का है। वह मात्र 11 मिनट से इसे तोड़ने से चूक गए। पूरन सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। 3.33 घंटे का रिकाॅर्ड बनाने वाले युवक की आयु मात्र वर्ष है। जबकि उन्होंने 60 वर्ष की आयु में यह कारनामा किया है।

कहा कि उनकी पत्नी सत्यवती ने उनका काफी मनोबल बढ़ाया। उनका यह प्रथम प्रयास था, इसमें वह 3.23 घंटे तक पहुंच गए। उन्हें पूरा विश्वास है कि अगले प्रयास में इस रिकाॅर्ड को तोड़ देंगे। कहा कि हालांकि 60 वर्ष की आयु में इतने समय तक शीर्षासन करना भी एक बड़ी बात है। पूरन सिंह के दो बेटे हैं। इनके बड़े बेटे आनंद सोलंकी एयरफोर्स में हैं। जबकि दूसरे बेटे रविंद्र सोलंकी दुकान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed