{"_id":"68695c4244c4b68f390ee77a","slug":"protest-will-be-against-mathura-mp-hema-malini-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर: सांसद हेमा मालिनी के बयान पर बवाल, लोगों में आक्रोश; कांग्रेस ने किया ये ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर: सांसद हेमा मालिनी के बयान पर बवाल, लोगों में आक्रोश; कांग्रेस ने किया ये ऐलान
Sat, 05 Jul 2025 10:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:39 PM IST
सार
सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए आक्रोशित लोगों ने कहा कि ब्रजवासी कहीं नहीं जाएगा, पहले वह लोग जाएं जो बाहर से यहां आकर ब्रज की सांस्कृतिक पहचान को बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के विवादित बयान के बाद सियासत गरमाती जा रही है। कांग्रेसियों ने बयान की कड़ी निंदा की है। साथ कहा है कि सांसद को तानाशाही और अहंकार भरे बयान पर ब्रजवासियों से माफी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेसी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। वात्सल्य ग्राम के कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा है कि सांसद का यह बयान ब्रजवासियों को अपमानित करने वाला है। यह ब्रज की आत्मा पर चोट करने जैसा है। इधर, बिहारीजी मंदिर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक पंडित महेश पाठक ने भी सांसद के बयान की कड़ी आलोचना की। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा ब्रजवासी कहीं नहीं जाएगा, पहले वह लोग जाएं जो बाहर से यहां आकर ब्रज की सांस्कृतिक पहचान को बदलना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कॉरिडोर निर्माण और मंदिर न्यास गठन के विरोध में जारी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हैं और हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सांसद के इस बयान से सेवायत भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक गलियारे या न्यास का मुद्दा नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता का सवाल है।

सांसद प्रतिनिधि ने दी सफाई
वहीं सांसद के बयान पर सफाई देते सांसद प्रतिनिधि जनार्धन शर्मा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव के समय के वीडियो से लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। सांसद हेमा मालिनी ने स्पष्ट कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही कॉरिडोर का निर्माण होगा। इस दौरान सेवायतों के साथ-साथ ब्रज संस्कृति का ध्यान रख जाएगा। हालांकि वीडियो से लोगों के सामने गलत जानकारी पेश की जा रही है।
क्या था मामला
दरअसल, शुक्रवार को सांसद हेमामालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कह रही हैं कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा और जरूर बनकर रहेगा, जो विरोध कर रहे हैं। वह वृंदावन को छोड़कर कहीं और चले जाएं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियां भी कर रहे हैं।
सांसद के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन का प्रयास
सांसद के बयान के बाद कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन का प्रयास किया। चुंगी चौराहे पर कांग्रेसियों ने जमकर सांसद विरोध नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने जबरन कांग्रेसियों वहां से हटाया। पिंटू पुजारी ने कहा कि हेमा मालिनी न तो बृज के भाव को जानती हैं और न ही यहां की संस्कृति के बारे में पता है। इस दौरान जितेंद्र सिसोदिया, राहुल शुक्ला, पवन सिंह, भानु प्रताप सिंह, निर्दोष सिंह, साधुराम शर्मा, लकी चौहान, ऋषभ पंडित और प्रेम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।