फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protest Staged Against Smart Meters

Mathura News: स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Protest Staged Against Smart Meters
राया। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बुधवार को उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कस्बा निवासी अभिषेक पाराशर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बेलेंस समाप्त होने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। आपूर्ति चालू करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। क्षेत्रीय लोगो ने उपखंड कार्यालय पर नारेबाजी कर एसडीओ देवेंद्र तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सभासद सरवन अहमद, राजकुमार उपमन्यु, चंद्रशेखर सिंह, विकास चौधरी, श्यामवीर चौधरी, रंजीत शर्मा, शुभम गोयल, पुनीत चौबे, नितेश पाठक, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed