{"_id":"570f8fad4f1c1b01244a6ab9","slug":"protest-over-deconstruction-in-yamuna-khadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर की कालोनियों में बसे लोग लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर की कालोनियों में बसे लोग लामबंद
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खादर की कालोनियों में बसे लोग लामबंद
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीघाट स्थित ब्रजस्थली बाल विद्या मंदिर में गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने बैठक की। इस दौरान यमुना खादर में बनी कालोनियों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर के वार्ड 16 की सभासद और जिला योजना समिति की सदस्य ब्रजवाला गौड़ ने कहा है कि जिन कालोनियों में सरकार बिजली, पानी, सड़क, नाली-सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं दे रही है। वे कालोनियां अवैध कैसे हो सकती हैं। इनके निर्माण के लिए यहां रहने वाले लोगों से अधिक दोषी कालोनाइजर हैं।
विहिप नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि एक ओर तो प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक व्यक्ति को घर उपलब्ध कराना चाहते हैं। वहीं यमुना खादर में बसे गरीबों के मकानों को अवैध बताकर उन्हें बेघर करना कहां तक उचित है।
विज्ञापन
यमुना किनारे विकास कार्य कराने के लिए विनाश करना कहां का न्याय है। इस अवसर पर सत्यभान शर्मा, रामदेव शास्त्री, मोहनलाल शास्त्री, महंत परमेश्वर दास, केशवदास आदि उपस्थित थे।