फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest of teachers against non teaching work in mathura

प्रशासन अड़ा और शिक्षक भी

Mon, 15 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest of teachers against non teaching work in mathura
बीएलओ ड्यूटी और गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे शिक्षक  जिला प्रशासन के सामने झुकने को तैयार नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के सख्त रवैये से खफा शिक्षकों ने मंगलवार से बीएसए कार्यालय पर धरना देने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को एडीएम प्रशासन से हुई शिक्षकों की वार्ता में कोई हल न निकलने के बाद यह स्थिति बनी है। वहीं एफआईआर से क्षुब्ध पूर्व में बस्ता उठाने वाले शिक्षकों ने भी सोमवार को अपने बस्ते वापस कर दिए।
विज्ञापन

जिले में रैपिड सर्वे का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन एफआईआर करा दी है।

सोमवार को इसके विरोध में डैंपियर नगर स्थित लाल स्कूल पर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने कलेक्ट्रेट का रुख किया। डीएम के न मिलने पर सभी शिक्षक कलेक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष के नीचे एकत्रित हुए। यहां सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने मध्यस्थता की और एडीएम प्रशासन से वार्ता कराई लेकिन एडीएम प्रशासन ने कहा कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उनको कार्य करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज शिक्षकों ने मंगलवार से बीएसए कार्यालय पर धरना देने का ऐलान कर दिया। निर्णय से शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिकारियों को भी अवगत कराया। इस दौरान प्रेमप्रकाश, सरोज शर्मा, महेश अग्रवाल, रोशनलाल, गौरव यादव, अवधेश, मुकुलकांत, दिनेश चौधरी समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। इधर, जिन शिक्षकों ने पहले प्रशासनिक अधिकारियों की सहायता का मन बनाते हुए बीलएओ ड्यूटी रिसीव कर ली थी, उन्होंने शिक्षकों के विरुद्ध कराई गई एफआईआर से क्षुब्ध होकर सोमवार को अपने बस्ते लौटा दिए। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए ताकि शिक्षक बस्ते वापस न करा सकें।




धरने में पहुंचने का आह्वान
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत और मंत्री लायक सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों से 16 जून को सुबह 11 बजे से बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरने में पहुंचने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed