{"_id":"5dd039498ebc3e54d238d95a","slug":"protest-for-judge-mathura-news-agr4156053197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलू के परिजन अनशन पर बैठे, लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलू के परिजन अनशन पर बैठे, लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। गौतमपाड़ा क्षेत्र में गाय की सांकल में हाथ फंसने से हुई बच्चे भोलू की मौत को चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई न होने पर परिजनों ने अनशन शुरू कर दिया है। भोलू के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
गौतमपाड़ा स्थित अधिवक्ता संजय गौतम के घर के सामने पक्का चबूतरा पर मृतक भोलू (9 वर्ष) की मां रीमा, पिता गंगाराम वर्मा, भाई संदीप, सोनू अनशन पर बैठे हैं। मृतक की मां रीमा ने कहा कि नौ वर्ष के बेटे से अधिवक्ता संजय गौतम ने मरखनी गाय खोलने के लिए बोला था। इस वजह से बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में आरोपी संजय गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं आरोपी संजय गौतम का कहना है कि उनके घर में कोई घटना नहीं हुई थी। बच्चा भोलू उनके यहां अपनी मां के साथ आता था। भोलू मेेरे यहां काम करने नहीं आता था। गत जनवरी माह में आई गाय कभी भी घर से बाहर नहीं निकली। पहली बार बाहर निकली थी। बाहर निकलते ही बंदरों के झगड़े से गाय बिदक गई और यह घटना हो गई। वह घटना के दौरान मौके पर नहीं थे।