फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest by bjp in kosi police station

भाजपाइयों ने घेरा थाना, सपा सरकार पर बरसे

Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
अमर उजाला कोसीकलां Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
protest by bjp in kosi police station
भाजपाइयों ने घेरा थाना - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश व्यापी अभियान की शृंखला में सोमवार को भाजपा नेता पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में हजारों भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने में उमड़ी भीड़ को देख भाजपाई गदगद हो गए।
विज्ञापन


धरने में पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि यह कैसा विरोधाभास है कि गरीबों, मजदूरों और किसानों पर जिस सरकार में जुर्म किए जा रहे हों उसके मुखिया खुद को धरती पुत्र कहते हैं। अब जनता समझ गई है और आगामी चुनाव में सबक सिखाने को बेताब है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला महामंत्री तरुण सेठ ने कहा कि सपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासन में सार्वजनिक दंगे, हिंदुओं का पलायन, विरोधी दलों के विरुद्ध कानून व्यवस्था का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है। पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में चिंताहरण चतुर्वेदी, पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी, नरदेव चौधरी, धर्मवीर शर्मा, हुकम अग्रवाल, निर्भय पांडेय, दयाशंकर अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, भगवत गुप्ता, बिहारीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed