फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest after girls deth

बालिका की मौत पर फूटा गुस्सा, हंगामा

Mon, 12 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest after girls deth
थाना गोविंदनगर क्षेत्र में पांच दिन पूर्व दो पड़ोसियों में हुई मारपीट के बाद पथराव में गंभीर रूप से घायल बालिका दीपिका (7) ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से गुस्साए परिवारीजनोें ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया। इलाके में तनाव देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व जयसिंहपुरा निवासी काली पंडित और उनके पड़ोसी राकेश बघेल, उमेश बघेल आदि में मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें काली पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष से माया देवी और सात साल की बालिका दीपिका पुत्री उमेश बघेल ईंट लगने से घायल हो गई थीं। काली पंडित की ओर से उमेश बघेल सहित उनके चार भाइयों को जानलेवा हमले में नामजद कराया। तीन दिन पूर्व उमेश बघेल को गोविंद नगर पुलिस ने जेल भेज दिया। दीपिका ने आगरा में इलाज के दौरान रविवार दोपहर दम तोड़ दिया। शाम पांच बजे परिवारीजन दीपिका का शव लेकर मथुरा आए और वृंदावन रोड पर जयसिंहपुरा में शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस पहुंच गई। बालिका के परिवारीजनों और काली पंडित के घर आसपास होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सीओ सिटी अजयपाल शर्मा, सीओ सदर अनिल यादव, एसपी सिटी मनोज सोनकर, कोतवाली, सदर, हाईवे, वृंदावन, जैंत और आसपास के थानोें का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिवारीजन बालिका की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

----
जेल में बंद हैं दीपिका के पिता
मथुरा। काली पंडित संग मारपीट और गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में दीपिका के पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दीपिका के परिवार के लोगों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक परिवारीजन से थाना हाईवे क्षेत्र के मोतीकुंज से चोरी हुई बोलेरो पुलिस ने बरामद की थी। मंगलवार को उसे जेल भेजा था। हंगामा करने वालों का आरोप था कि पुलिस उन्हें झूठे मामलों में जेल भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed