फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prostitution Guest House Four Women, Three Men Apprehended

Mathura News: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार चार लड़कियां, तीन युवक पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Guest House Four Women, Three Men Apprehended
मथुरा। बीएसए कॉलेज रोड स्थित आरएस गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने शनिवार देर रात गेस्ट हाउस पर दबिश देकर चार लड़कियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने युवकों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। बरामद किशोरियों को सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी आशना चौधरी ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर आरएस गेस्ट हाउस में दबिश दी। यहां कमरों में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस का स्टाफ भाग निकला। पुलिस ने रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। किशोरियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मगोर्रा, मथुरा निवासी योगेश, कुम्हेर भरतपुर निवासी अर्जुन और सादाबाद निवासी राजेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

बरामद लड़कियों के नाबालिग होने के कारण आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। सीओ सिटी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। यहां काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। किशोरियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed