फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   promotion of primary teachers in mathura

प्राइमरी के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति शीघ्र

Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
promotion of primary teachers in mathura
टीचर - फोटो : file photo
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे सहायक अध्यापक को शीघ्र ही पदोन्नति का मौका मिलेगा। इसके लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन


जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक बीते दो साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे थे। बीएसए की ओर से गठित समिति में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय निशेष जार, एबीएसए राया सर्वेश कुमार, एबीएसए गोवर्धन अखिलेश यादव हैं।
विज्ञापन


अब ब्लॉकवार प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और जूनियर विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों की सूची तैयार की जा रही है। लिपिकों की हीलाहवाली के चलते अभी तक निर्धारित रिक्त पदों की संख्या भी नहीं मालूम हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय निशेष जार ने बताया है कि रिक्त पदों की गणना अंतिम चरण में है। शीघ्र ही प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। करीब 250 पदों पर पदोन्नति होने की संभावना है। 


समायोजित शिक्षामित्रों ने भी मांग
अगस्त 2014 में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्रों ने भी वरिष्ठता क्रम सूची में उन्हें शामिल किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब आठ अगस्त तक ज्वाइनिंग करने वाले शिक्षकों को इसमें शामिल किया जा सकता है तो फिर उनकी नियुक्ति तिथि तो एक अगस्त 2014 है। ऐसे में उन्हें भी इस सूची में शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed