फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   program was organized on occasion of Holi at Dauji Temple in Braj

ब्रज की होली 2025: श्रीदाऊजी खेलें फाग, देखन कौ सब देवता आये...गुलाल की वर्षा से सराबोर हो रहे श्रद्धालु

Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Mar 2025 08:55 PM IST
सार

ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो चुका है। सुबह विशेष श्रृंगार के बाद श्रीदाऊजी महाराज को विभिन्न रंग के गुलाल लगाए जाते हैं। इसके बाद गुलाल की वर्षा श्रद्धालुओं पर की जा रही है। 

विज्ञापन
program was organized on occasion of Holi at Dauji Temple in Braj
मंदिर में समाज गायन करते भक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में गुलाल की वर्षा से सराबोर होकर श्रद्धालु आनंदित और धन्य हो रहे हैं। गुलाल शरीर पर लगते ही खुशी में नाचने-गाने लगते हैं। श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया गुलाल में मनोहारी व आकर्षक लग रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह विशेष अभिषेक शृंगार के बाद श्रीदाऊजी महाराज को विभिन्न रंग के गुलाल लगाए जाते हैं। इसके बाद गुलाल की वर्षा श्रद्धालुओं पर की जा रही है। वहीं मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम समाज गायन हो रहा हैं। 
विज्ञापन


समाज गायन में बलराम कुमार होरी खेलें, सखीन सहित रेवती विराजै। ऐ री सखी निकसे हैं दाऊदयाल, खेलन ब्रज में फाग री, श्रीदाऊजी खेलें फाग...देखन कौ सब देवता आये। अलबेलौ बलराम कुमार ब्रज खेलें धमार आदि पदों का गायन किया जा रहा है। समाज गायक वैणीमाधव पांडेय ने बताया बलदेव की समाज गायन अपने आप में अनूठी है। यहां विभिन्न वाद्य यंत्र ढोलक, ढोल, ढप, मजीरा आदि की गूंज से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed