फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   program on world disability day

विजेताओं को मिले मेडल, ट्राई साइकिल

Thu, 03 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 03 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
program on world disability day
विश्व विकलांग दिवस पर वात्सल्य ग्राम स्थित वैशिष्ट्यम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकलांग महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। साध्वी ऋतंभरा ने इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए। उनको ट्राई साइकिल और व्हील चेयर भेंट की गई।
विज्ञापन


साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि समाज अपनी जिम्मेदारी से जब मुख मोड़ता है, अनेक समस्याएं खड़ी होती हैं। ईश्वर की दृष्टि में सभी समान होते हैं। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा विकलांग हो जाता है तो उसके प्रति लोगों के सम्मान में कमी आने लगती है जबकि पहले हमारे देश में किसी को भी अपमानजनक शब्दों से नहीं पुकारा जाता था। कोई नेत्रहीन होता था तो उसे सूरदास के नाम से पुकारते थे, किसी दरिद्र को सुदामा के नाम से जानते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ माता-पिता भी अपने विकलांग बच्चों के प्रति उदासीन हो जाते हैं। यदि माता-पिता अपने बच्चों का संबल बनकर खड़े हों तो विकलांगता अभिशाप नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि वात्सल्य ग्राम ऐसे बच्चों के साथ खड़ा है और वैशिष्ट्यम के माध्यम से विकलांग बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजयी वैशिष्ट्यम, पंकज स्पास्टिक सेंटर और महर्षि दयानन्द संस्थान के विजयी बच्चों गोपाल, लवकुष, अनमोल, आयुषी, प्रगति, आरती आदि को मेडल भेंट किए गए। दिलीप, इषिका, कौशल, बंटी, चंचल कुंवर, निरंजन सिंह, तेजवीर को ट्राई साइकिल दी गई। गायत्री, संजय अग्रवाल, जय, राजेश शर्मा को व्हील चेयर, प्रियतम सिंह, राजपाल सिंह, निरंजन सिंह, लेखराज, वीरेंद्र को बैसाखी भेंट की गई।


संजय भैया, जयभगवान अग्रवाल, शिवलाल खंडेलवाल, अभय बंसल, ओमप्रकाश, महेश खंडेलवाल, मैना देवी, देवेंद्र प्रकाश दुबे, साध्वी शिरोमणि, डा. अभय कुमार राय, साध्वी स्वरूप गिरि, संयोजिका मीनाक्षी अग्रवाल, स्वामी सत्यषील और उमाशंकर राही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed