{"_id":"bb3966af83d08b3deb9133ad5335774e","slug":"program-in-radhavallabh-temple-during-adhikmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर राधावल्लभलाल ने खेली चौसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर राधावल्लभलाल ने खेली चौसर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक मास के उपलक्ष्य में साल भर के पर्वों के आयोजन की शृंखला धर्मनगरी में चल रही है। सभी मंदिरों में ठाकुरजी के लिए अलग-अलग उत्सव मनाए जा रहे हैं। रविवार को राधावल्लभ मंदिर में दीपावली महोत्सव मनाया गया।
रविवार को मंदिर का कोना-कोना दीपमालाओं से जगमगा रहा था। देर रात भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान ठाकुर राधावल्लभ लाल ने अपने सेवायतों के साथ प्रतीकात्मक रूप में चौसर खेलते हुए भक्तों को दर्शन दिए।
दर्शनों के दौरान ठाकुर राधावल्लभलाल चांदी की बनी हटरी में विराजमान थे और गोस्वामी समाज के लोग चौसर खेल रहे थे। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत सेवायतों ने देर शाम तक समाज गायन किया।
विज्ञापन
टीकैत राधेशलाल गोस्वामी ने कहा कि ठाकुरजी प्राचीन समय में खेली जाने वाली चौसर, दीपावली आदि पर्वों पर भक्तों को दर्शन देकर आनंदित करते हैं। इस अवसर पर आनंदलाल गोस्वामी, मोहितमराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, गौरव गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।