फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Profiteering

डिप्टी कलक्टर से बोला दुकानदार, 115 रुपये में दाल लेनी है तो लो नहीं तो...

Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Profiteering
मथुरा। जमाखोरी की शिकायत पर जनरल स्टोर पर पहुंची प्रशासनिक टीम। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकलाउन में प्रशासन की कोशिश मुनाफाखोरी रुकने में कामयाब नहीं हो रही हैं। बुधवार को ग्राहक बनकर औरंगाबाद पहुंचे डिप्टी कलक्टर ओपी तिवारी से दुकानदार ने एक किलो अरहर की दाल के दाम 120 रुपये मांगे। बोला, 115 में दे सकता हूं, लेनी है तो लो, नहीं आगे चलिए। मैंने भी तो कलक्टरगंज में अनवर गुड़ वाले से दाल महंगे में खरीदी है। इस दुकानदार को पकड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि दामोदरपुरा औरंगाबाद स्थित मिथलेश कुमार पाठक पुत्र श्याम सुंदर पाठक के सैनिक जनरल स्टोर पर निर्धारित दरों से महंगा सामान मिल रहा है। इस पर शहर में कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी रोकने के लिए गठित टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी कलेक्टर ओपी तिवारी साधारण ग्राहक के रूप में इस जनरल स्टोर पर पहुंच गए। उन्होंने दाल का भाव पूछा तो दुकानदार ने 120 रुपये प्रतिकिलो बताया। इसे महंगी बताने पर दुकानदार बोला अरहर की दाल 115 की लेना है तो लो, मैंने अनवर गुड़ वाले कलेक्टरगंज से महंगे दामों में दाल को खरीदा है।
विज्ञापन

चंद कदम की दूरी पर खड़ी टीम डिप्टी कलक्टर का इशारा पाकर डीओ चंदन पांडे, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह अन्य सदस्यों ने दुकानदार को पकड़ लिया। दुकानदार को तत्काल नोटिस जारी किया। पूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। डीओ पांडेय ने बताया कि दुकानदार द्वारा महंगी दाल कलेक्टरगंज से लाने की जो बात कही है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed