फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Procession taken out with various religious and cultural rituals

विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Fri, 05 Feb 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with various religious and cultural rituals
वृंदावन। जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्धस्थली सुदामाकुटी में श्री रामानंदी वैष्णव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। वेदपाठी विप्रों द्वारा उच्चरित वैदिक ऋचाओं के बीच संत-महंत विद्वतजनों द्वारा जगद्गुरु के साथ द्वादश भागवतों , आचार्य वर नाभादास, संत तुलसीदास, संत अग्रदास की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन

महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज और महंत अमरदास महाराज के सानिध्य में भावांजलि अर्पित की गई। शाम को सुदामाकुटी आश्रम से नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्नविनाशक गणपति गणेश की सवारी थी। इसके पीछे पुष्पों से सुसज्जित रथ में भगवान श्री राधाकृष्ण और श्रीराम जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न हनुमानजी के स्वरूप विराजमान थे। पुष्पों के डोले में संत सुदामादास महाराज का श्री विग्रह विराजमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों की टोली ढोल मृदंग और बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते चल रही थी। महंत रामरज दास, रामकृपालु दास, संत किशोरी शरण भक्तमाली, संत ब्रजबिहारी दास, महंत जगन्नाथ दास भक्तमाली, महंत प्रहलाद दास आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed