फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   problems start with increasing tempreture

खुद ही कीजिए इंतजाम, कोई नहीं आएगा काम

Mon, 03 Apr 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 03 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
problems start with increasing tempreture
गर्मी ने किया परेशान
इस बार गर्मियों से लड़ने के इंतजाम खुद ही कर लीजिए क्योंकि प्रशासनिक मशीनरी की सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हैं। सरकारी अस्पतालों में ग्लूकोज नहीं है। इंडिया मार्का के 2,000 हैंडपंप खराब पड़े हैं। नगर निकायों में भी शुद्ध पानी की सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। मथुरा को चौबीस घंटे सप्लाई के तो वादे हो रहे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर का टोटा है। जबकि गरमी में ट्रांसफार्मर फुंकने की बड़ी समस्या रहती है। 
विज्ञापन


दो हजार हैंडपंपों ने छोड़ा पानी का साथ
जनपद के दस विकास खंडों में 2,000 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनमें आधे रीबोर होने हैं तो शेष में दूसरी खराबियां हैं। इन हैंडपंपों को सही कराने के लिए कई दफा लिखा जा चुका है लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही है। जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र त्यागी का कहना है कि जिले भर में हैंडपंपों के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सभी ब्लाक से रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सभी हैंडपंपों को सही कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ग्लूकोज की कमी
गरमी का सीजन शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और गरमी के शिकार रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार रोगी आ रहे हैं। इनमें अधिकांश गरमी के शिकार हैं। इन रोगियों को ग्लूकोज चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। प्रतिदिन करीब 50 से 60 बोतल तक की खपत है लेकिन लगातार मांग करने के बाद भी मुख्यालय से ग्लूकोज नहीं आ रहा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन स्थानीय स्तर पर खरीद कर बमुश्किल काम चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार के स्टाफ से चल रहा बर्न वार्ड
जिला अस्पताल में लाखों की कीमत से बना बर्न वार्ड भी जुगाड़ से चलाया जा रहा है। यहां प्लास्टिक सर्जन के दोनों पद लंबे समय से खाली पड़े है। इतना ही नहीं स्टाफ का भी संकट है। अस्पताल प्रशासन एनसीडी डिपार्टमेंट के स्टाफ से इस वार्ड को बमुश्किल चला पा रहा है। ऐसे में आग से झुलसे रोगियों को इस सीजन भी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।


सूखी पड़ी हैं सभी नहरें
जनपद में तीन नहरें हैं। यमुना, अपर आगरा कैनाल और मांट ब्रांच गंग नगर। इन नहरों से पचास हजार से भी ज्यादा किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। इस समय नहरों में पानी है ही नहीं। अब नहरों में फसलों की सिंचाई के लिए पानी भी नहीं है। परेशान किसान नलकूपों से फसलों की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। इससे काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed