फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   problems due to rain

जगह-जगह धंसी सड़कें, रास्ते बने तालाब

Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
problems due to rain
मथुरा
रविवार को हुई रिमझिम बरसात ने नगरपालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। नाले बंद होने के कारण जल निकासी नहीं हो सकी और शहर के बाजरा और रास्ते तालाब बने नजर आए। जगह-जगह से सड़कें धंस गईं, इससे खतरा और बढ़ गया। लोगों का कहना है कि नगरपालिका की लापरवाही की सजा नगरवासियों को भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


सुबह जब आसमान पर काले बादल छाए तो लोगों ने बरसात की उम्मीद लगाई, सोचा बारिश से मौसम खुशनुमा होगा तो घूमने का आनंद लेंगे। उम्मीद के मुताबिक बारिश तो हुई, लेकिन रिमझिम बरसात से ही लोग घरों में कैद होकर रह गए। शहर में हर तरफ पानी ही पानी था। सभी मुख्य बाजार तालाब बने नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


दुकानदार भी सामान समेटकर बैठे थे। नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरा था। निचले इलाकों में घरों और दुकानों में नालों का पानी पहुंच गया। होलीगेट पर शाम तक जलभराव बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसस्टैंड के पास भी निकलने को जगह नहीं बची, यहां से भी लोग बगैर कपड़े खराब किए नहीं निकल सकते थे। रंगेश्वर मंदिर के पास सड़क धंस गई, इससे खतरा और बढ़ गया। लोगों का आरोप है कि सीवरलाइन बिछाने में हुई गड़बड़ी का यह नतीजा है। डैंपियर के पास भी सड़क धंस गई। यहां से भी निकलना किसी खतरे से कम नहीं है।

कृष्णा नगर, अंबेडकर कालोनी, मोती कुंज, राजाराम पट्टी, चंद्रपुरी कालोनी, इंद्रपुरी, चाणक्यपुरी कालोनी, महा विद्या मैदान, गोविंद नगर, बसस्टैंड के सामने और रेलवे के दोनों पुल के पास दिन भर पानी रहा।


बारिश से मौसम हुआ सुहाना
उमस भरी गर्मी से जूझते लोगों को रविवार दोपहर हुई बारिश ने राहत पहुंचाई। कई दिन से छाए बादलों के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे, दोपहर करीब दो बजे बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बरसात के बाद चली ठंडी हवा से लोगों को उमस और गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed