फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   problem of water supply

250 दलित परिवारों को नहीं मिल रहा जल निगम की टंकी से पानी

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
problem of water supply
प्रदर्शन
सदर तहसील के गांव उस्फार में 250 दलित परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्हें पीने को पानी मिल रहा है न उजाले के लिए बिजली। बरसात में कुआं के गंदे पानी को पीने को मजबूर दलित परिवार के लोग बीमार हो रहे हैं। दर्जनों प्रभावित परिवारों ने यह पीड़ा सीडीओ को बताई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचे ऊषा, मिथलेश, हरदेवी, सरोज, कलावती, सुमित्रा ने सीडीओ मनीष कुमार वर्मा को अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि गांव में जल निगम की टंकी है लेकिन इसका पानी उन्हें पीने के लिए नहीं मिलता है। गांव की दलित बस्ती के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


ये सभी परिवार खेतों में बने कुएं से पानी लाते हैं। इसमें निकटवर्ती नाले का पानी मिल जाता है। ऐसे पानी को छानकर पीया जाता है। वंशीलाल, श्रवण कुमार, राजू, धीरज, गजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण घरों में बीमारों की संख्या बढ़ रही है। दयाराम, पूरन, मुकेश, गनसिंह ने बताया कि उनकी बस्ती में बिजली भी नहीं आती है लेकिन बिल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed