{"_id":"574c35974f1c1beb4d1091fd","slug":"probe-in-waste-adhar-card-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्दी में मिले सैकड़ों आधार कार्ड के मामले में डाक विभाग ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्दी में मिले सैकड़ों आधार कार्ड के मामले में डाक विभाग ने बैठाई जांच
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मथुरा दरवाजा और राधा निवास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड रद्दी में मिलने के मामले में डाक विभाग ने जांच बैठा दी है। सुबह वृंदावन डाकघर पहुंचे सहायक निरीक्षक ने इस मामले में वृंदावन पोस्ट मास्टर के बयान लिए। इससे वृंदावन डाकघर में हड़कंप है।
स्थानीय मथुरा दरवाजा क्षेत्र के कबाडे़ की दुकान पर रद्दी में सैकड़ों आधार कार्ड मिले। इन्हें कबाड़ी ने एक स्थानीय दुकानदार को सौंपकर संबंधित लोगों को पहुंचाने का आग्रह किया था। दुकानदार ने अपनी मेहनत से बहुत से लोगों को उनके पते पर आधार कार्ड पहुंचा दिए।
सोमवार को अमर उजाला में यह समाचार प्रकाशित हुआ तो वृंदावन से लेकर मथुरा मुख्य डाकघर तक हड़कंप मच गया। मथुरा डाक विभाग के सहायक निरीक्षक प्रवीन कुमार सोमवार सुबह ही वृंदावन डाकघर पहुंचे। यहां उन्होंने वृंदावन पोस्ट मास्टर त्रिलोकी के बयान लिए।
विज्ञापन
इसके बाद राधा निवास और मथुरा दरवाजा क्षेत्र से संबंधित दो डाकियों के बयान भी लिए गए। पोस्ट मास्टर त्रिलोकी ने बताया कि मथुरा डाकघर से तो जांच चल ही रही है, हम भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं कि आखिर गलती किसकी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।