{"_id":"6a95d7373f360bccbd061a25","slug":"prizes-distributed-to-winners-mathura-news-c-369-1-mt11022-151901-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस: विजेताओं को बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस: विजेताओं को बांटे पुरस्कार
विज्ञापन
स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम में विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का वास होता है, जिसके लिए नियमित खेलकूद, व्यायाम और संतुलित आहार अनिवार्य हैं। समारोह के दौरान मनोज फौजदार, पद्म सिंह, डॉ. दलवीर सिंह, जनार्दन सिंह, जयसिंह, कमलकिशोर, शैलेष यादव, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम:
बालिका वर्ग जूडो (अंडर-14): आरोही सिंह, ईशा, प्रिया, प्रवेश कुमारी और हेमलता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग कुश्ती (अंडर-14): देव, देव गुर्जर, लक्ष्मण, दिव्यांशू और तरुण ने स्वर्ण पदक जीता।