{"_id":"592db9ac4f1c1b050abdb3ca","slug":"priyashu-ran-away-from-home-fearing-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने के डर से घर से भागा प्रियांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने के डर से घर से भागा प्रियांशु
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
Updated Tue, 30 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के परिणाम का बच्चों में तनाव पैदा कर रहा है। कानपुर का प्रियंाशु श्रीवास्तव (15 साल) 10 में फेल होने के डर से घर से भाग आया। वह रिजल्ट को लेकर काफी दिनों से परेशान है। आरपीएफ प्रभारी ने सोमवार की रात प्लेटाफार्म नंबर सात के प्रतीक्षालय से उसे पकड़ लिया। बाद में उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
पिता राजेंद्र कुमार ने कानपुर में प्रियंाशु श्रीवास्तव के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात्रि को कानपुर पुलिस ने आरपीएफ प्रभारी मथुरा सत्येंद्र यादव को भी व्हाट्सएप पर प्रियंाशु श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र के गायब होने की जानकारी दी। व्हाट्सएप पर प्रियांशु का फोटो भी भेजा गया था। रात्रि करीब ढाई बजे आरपीएफ प्रभारी ने प्लेटफार्म सात के वेटिंग हॉल में घूम रहे प्रियांशु को पहचान लिया। वे उसे थाने ले आए। कानपुर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार दोपहर को प्रियांशु के पिता व मां मथुरा आए। प्रियांशु को माता पिता को सौंप दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बर्रा के मोहल्ला बर्रा निवासी प्रियांशु यूपी बोर्ड में 10 वीं का छात्र है। उसे डर था कि अगर फेल हो गया तो घर वाले उसे बहुत डांटेंगे। परिवार वालों की बदनामी भी होगी।