फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   priyakantjoo mahotsav starts today

प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव आज से

Mon, 08 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Mon, 08 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
priyakantjoo mahotsav starts today
छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा नगर पर आठ से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले ठाकुर प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में सहभागिता करने के लिए रविवार से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


 विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सोमवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य प्रात:काल ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम मंदिर परिसर में विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ठाकुर प्रियाकांत जू महाराज की आराधना की। अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच भक्तों ने अपने आराध्य का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट से सचिव विजय शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित राजनीतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक आदि क्षेत्रों के जानेमाने प्रतिनिधि महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

शांति सेवा नगर आकर्षण का केंद्र
वृंदावन। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 60 एकड़ की भूमि पर बसाया गया अस्थायी शांति सेवा नगर सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। वीवीआईपी से लेकर आम जनमानस के लिए रहन-सहन, खान-पान आदि की व्यवस्थाओं को रविवार को अंतिम रूप दे दिया गया।


सुरक्षा की दृष्टि से 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के साथ 500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए छह द्वारों का निर्माण किया गया है। पूरे महोत्सव की सफलता के लिए दो दर्जन कार्य समिति का गठन कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed