फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Private companies offered jobs to 52 young people at the job fair.

Mathura News:  मथुरा में लगा रोजगार मेला, 52 युवकों को मिली नौकरी...खिल उठे चेहरे

Sat, 06 Dec 2025 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 10:32 AM IST
सार

मथुरा में बेराजगार युवकों को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 52 युवाओं को नौकरी मिली। 
 

विज्ञापन
Private companies offered jobs to 52 young people at the job fair.
नौकरी का बड़ा मौका।

विस्तार

मथुरा मार्ग स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में ब्रज के युवाओं को आगरा, हरियाणा की कंपनियों ने नौकरी दी है। कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं की क्षमता एवं दक्षता को परखा। साक्षात्कार में असफल युवाओं को नौकरी पाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में मथुरा और आसपास के क्षेत्र के 123 युवा नौकरी पाने के लिए पहुंचे। आगरा की सर्वेयर कंपनी एसडीबी टेक, आरएसटी ग्रुप एवं हरियाणा की ऑटोमोबाइल की कंपनी हाईवे रोप एवं एसआईएस सिक्योरिटी के अधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेने के साथ उनकी कार्यक्षमता और दक्षता को परखा।
विज्ञापन


इसमें ब्रज के 52 युवाओं को नौकरी मिली। एसआईएस कंपनी के अधिकारी पीएन मलिक ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से 21 राज्यों में मंदिर एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। यहां 10 युवाओं को सुरक्षा गार्ड की नौकरी दी गई है। जो युवा अनफिट रहे उन्हें भविष्य के लिए टिप्स दी गई। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी सुगंधा जैन ने बताया कि रोजगार मेला में चार निजी कंपनियों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed