फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prisoners of the district jail will become bodybuilders

Mathura News: जिला कारागार के बंदी बनेंगे बॉडी बिल्डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prisoners of the district jail will become bodybuilders
मथुरा। कारागार में ओपन जिम का शुभारंभ करते जिला जज व एसएसपी। - फोटो : mathura
मथुरा। जिला कारागार में सजा काट रहे बंदी अब बॉडी बिल्डर बनेंगे। जेल में बंदियों के लिए ओपन जिम बनाई गई है। बृहस्पतिवार को जिला जज और एसएसपी ने फीता काटकर ओपन जिम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला जज विकास कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुरेंद्र प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदियों की मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बंदियों के शरीर को बलिष्ठ बनाने और उन्हें मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए ओपन जिम का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज, सीजेएम तथा एसएसपी ने बंदियों द्वारा तैयार की गई ठाकुरजी की पोशाक देखी। इसके साथ ही बंदियों द्वारा जेल में तैयार की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर जेल के हालात के बारे में भी जानकारी की।

कारापाल सुशील कुमार वर्मा, उपकार पाल दुर्गेश प्रताप सिंह, अनूप कुमार, करुणेश कुमारी, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, फार्मासिस्ट सुभाष द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed