फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prime Minister mentioned Vrindavan in Mann Ki Baat

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया वृंदावन का जिक्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister mentioned Vrindavan in Mann Ki Baat
वृंदावन। भगवान कृष्ण और राधारानी की क्रीड़ा भूमि वृंदावन का जिक्र भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में किया है। 32 मिनट 10 सेकंड के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृंदावन के बारे में 3 मिनट चर्चा की।
विज्ञापन

इस चर्चा में पीएम ने वृंदावन की पावन धरा की महिमा का वर्णन किया। कहा कि यहां भगवान के रस का कोई अंत नहीं हैं। ब्रज की अलग-अलग लीला भूमि में वृंदावन एक पवित्र स्थल है। भगवान कृष्ण और राधाजी के प्रेम की भूमि वृंदावन से दुनिया भर में कृष्ण भक्ति की अलख जगी है। यही वजह है कि वृंदावन में बड़ी संख्या में विदेशों से कृष्ण भक्त आते हैं।
विज्ञापन

मोदी ने मन की बात में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली महिला जगत तारिणी दासी का जिक्र क़िया। बताया कि जगत तारिणी दासी 13 वर्ष तक वृंदावन रहीं। यहां से वह जब वापस अपने देश गईं तो वह वृंदावन को नहीं भूल सकीं। तारिणी दासी ने पर्थ में सेक्रेड इंडिया गैलरी बनाई। इसमें उन्होंने अपनी कला के जरिये वृंदावन के अलावा पश्चिम बंगाल के नवदीप और उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी को बनाया। जगत तारिणी दासी की गैलरी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक कलाकृति ऐसी भी है जो गोवर्धन पर्वत को भगवान कृष्ण की कन्नी उंगली पर उठाती हुई दिखाई है। भगवान कृष्ण के रस का कोई अंत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की सुखदेवी से प्रधानमंत्री ने की मन की बात
मथुरा। आयुष्मान योजना में अपने घुटने ठीक करा चुकी दामोदरपुरा की रहने वाली सुखदेवी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बातचीत की। महिला ने आयुष्मान योजना में घुटनों के सफल ऑपरेशन होने की बात कही। इसी योजना में अपने घुटनों का ऑपरेशन कराया। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। फोन पर पीएम से बात करते हुए सुखदेवी ने कहा है कि वह घुटनों की समस्या से करीब 5-6 वर्ष से चारपाई पर पड़ी थी। आयुष्मान कार्ड के तहत उसका प्रयाग हॉस्पिटल में इलाज हुआ। अब वह स्वस्थ है। बच्चों की देखभाल भी करती है। अब सही प्रकार चल फिर भी लेती हैं। पीएम ने सुखदेवी से सवाल किया कि आयुष्मान कार्ड से पहले डॉक्टरों ने उसके घुटने के ऑपरेशन पर कितना खर्चा बताया था, कहा कि डॉक्टरों ने उसके घुटनों के ऑपरेशन पर ढाई-तीन लाख का खर्चा बताया था। ऑपरेशन में एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ।

पीएम ने कहा कि राधे-राधे
सुखदेवी से बातचीत शुरू होने पर जब प्रधानमंत्री ने यह पूछा कि वह कहां की रहने वाली हैं। सुख देवी ने कहा कि मथुरा की। इस पर प्रधानमंत्री ने उनसे राधे-राधे कहा। इसका जवाब सुखदेवी ने भी राधे-राधे से अभिवादन करके दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed