फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priest's new Bullet stolen when he came to perform Puja at Yajman's house

Mathura News: यजमान के घर पूजा कराने आए पुजारी की नई बुलेट चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Priest's new Bullet stolen when he came to perform Puja at Yajman's house
फरह में पुजारी की बुलेट को चोरी करके ले जाता युवक
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम में यजमान के घर बुलेट बाइक से पूजा करने आए पुरोहित की बुलेट चोरी हो गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो कार में सवार होकर आए चोर बुलेट को ले जाते दिखाई दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पहचान होने के बाद दबिश देना शुरू किया तो चोर बुलेट को दीनदयाल धाम पुलिस चौकी के सामने खड़ा करके भाग गए।
विज्ञापन


थाना महावन के गांव कारब निवासी सुनील सारस्वत पुरोहित हैं। वे सोमवार को दीनदयाल धाम में अपने यजमान रामवीर लवानिया के यहां पूजा कराने आए थे। उन्होंने अपनी नई बुलेट बाइक यजमान के घर के बाहर खड़ी कर दी। दोपहर करीब 12 बजे स्विफ्ट कार सवार युवक दरवाजे पर खड़ी बुलेट को चोरी करके ले गए। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो कार सवार युवक मोटरसाइकिल को ले जाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस ने स्विफ्ट कार के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई तो कार थाना हाईवे के गांव खामनी निवासी सत्यवीर की निकली। पुलिस ने उसके घर दबिश देकर कार बरामद कर ली। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने कि बताया कि कार में सत्यवीर के अलावा जगराम उर्फ जग्गा भी सवार था जो बुलेट को चुरा कर ले गया। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते चोर कार को अंधेरे में दीनदयाल धाम पुलिस चौकी के सामने खड़ी करके भाग गए। पुलिस चोरी करने वालों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed