{"_id":"6297827731e7a81ec2184c5e","slug":"priest-s-family-assaulted-accused-of-stripping-the-woman-mathura-news-mtr5185718144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी के परिवार से मारपीट, महिला को निर्वस्त्र करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी के परिवार से मारपीट, महिला को निर्वस्त्र करने का आरोप
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बे के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर पर कब्जे के मामले में पुजारी के परिवार से मारपीट कर पत्नी को निर्वस्त्र करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद सहित 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंदिर को लेकर काफी समय से पुजारी व बिट्टू उर्फ चंद्रेश पालीवाल, नरेश पालीवाल, कृष्ण कुमार पालीवाल के बीच विवाद चल रहा है। 8 अगस्त 2021 को बिट्टू निवासी बड़ा बाजार गोवर्धन, नरेश कुमार पालीवाल निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, कृष्ण कुमार पालीवाल निवासी हथीन जिला पलवल सहित 7 अज्ञात व्यक्ति मंदिर में आए।
उन्होंने मंदिर में भगवान के श्रीविग्रहों से आभूषण उतार लिए। मंदिर पर कब्जे का प्रयास किया। पुजारी की पत्नी व पुत्रों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया। आरोप है कि इसकी शिकायत थाना पुलिस से की, पुलिस ने पीड़ित के पुत्रों को शांतिभंग में बंद कर दिया। सीओ गौरव त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद सहित 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व मंदिर पर कब्जे के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।