{"_id":"5724f7fd4f1c1b9934a9180f","slug":"price-of-pulses-and-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल-तेल में लगा महंगाई का छौंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल-तेल में लगा महंगाई का छौंक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
price of pulses and oil
- फोटो : price of pulses and oil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में फसल आने के बाद महंगाई की आग ठंडी होने के बजाय भड़क गई है। बीते एक माह में ही दाल, खाने के तेल की कीमत 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। इसके चलते रसोई का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है। लोगों को चिंता इस बात की है कि महंगाई का हाल अभी से ये है तो फिर बाद में आलम क्या होगा।
आम तौर पर बाजार की धारणा रहती है कि जब खेतों से कटकर फसल बाजार में पहुंचती है तो कीमतें निचले स्तर पर आ जाती है। लेकिन इस बार हालात उलट हैं। बाजार में चना, सरसों और दालों की फसलें पहुंची हैं लेकिन कीमतें गिरने के स्थान पर बढ़ रही हैं। बीते एक माह में ही अरहर, चना, उड़द की दाल के अलावा सरसों के तेल, रिफाइंड की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया है।
कारोबारी विमल गुप्ता ने बताया कि बाजार में तेजी के पीछे कम उत्पादन, सूखे की धारणा को कारण बताया जा रहा है।
चीनी भी हुई कड़वी
मथुरा। चीनी की मिठास को भी महंगाई ने डस लिया है। बीते एक माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो चीनी 32 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थ एक माह पहले अब
चीनी 32 40
चना 45 65
चना की दाल 52 72
अरहर की दाल 150 170
उड़द की दाल 145 180
सरसों का तेल 70 78
रिफाइंड 65 72
(सभी भाव कि ग्रा/प्रति लीटर)