{"_id":"623cac03644b333d202df569","slug":"president-of-agricultural-science-center-of-veterinary-university-suspended-mathura-news-mtr515016731","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार मिश्रा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ पद नाम के लिए तथ्यों को छुपाने संबंधी जांच चल रही थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर कुलपति डॉ. जीके सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
वेटरनेरी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉ. संतोष कुमार मिश्रा के खिलाफ काफी लंबे समय से विभाग की ओर से ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजर के पद के मामले में जांच की जा रही थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने ट्रेनिंग ऑर्गेनाजर का पद पाने के लिए तथ्यों को छुपाया था। प्रबंध मंडल तथा आईसीएआर ने भी पद नाम की स्वीकृति प्रदान नहीं की थी।
इसके अलावा उनके सहयोगियों ने मानसिक उत्पीड़न संबंधी शिकायतें तथा उच्चाधिकारियों के लिखित आदेशों की अवहेलना संबंधी शिकायतें भी की थीं। बृहस्पतिवार को मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. आरपी पांडेय ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। इसके बाद कुलपति डॉ. जीके सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। मुख्य कार्मिक अधिकारी ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है तथा उन्हें निदेशक प्रसार से संबद्ध कर दिया है।