फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   presentation on amar ujala series in mathura museum

लगा कि जैसे यहीं है सारा ब्रज

Sat, 18 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
presentation on amar ujala series in mathura museum
लगा कि जैसे सारा ब्रज यहीं हैं। विश्व धरोहर दिवस पर राजकीय संग्रहालय में अमर उजाला की शृंखला ‘रस ब्रज रज कौ’ का अवलोकन करने के बाद प्रबुद्ध वर्ग ने यह कहा। कान्हा और किशोरी की लीला स्थलियों और प्राचीन मंदिरों की शब्द यात्रा कराती इस ब्रज परिक्रमा को राजकीय संग्रहालय ने ऐसे सजाया था कि प्रशासनिक अधिकारी भी कहने लगे यहां वाकई ब्रज रस का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक साल से अधिक समय तक 378 कड़ी वाली शृंखला ‘रस ब्रज रज कौ’  प्रकाशित की थी। इसके एक भाग का प्रदर्शन शनिवार से राजकीय संग्रहालय में एक धरोहर के रुप में प्रारंभ हो गया है। चार दिन तक लगने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेंद्र सचान और एसडीएम सदर राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


एडीएम सचान ने कहा कि तीन लोक से न्यारी मथुरा की गणना सप्तमोक्ष प्रदायिनी पुरियों में की जाती है। अमर उजाला ने इस शृंखला में ब्रज के पौराणिक महत्व के ऐसे स्थलों से हमें परिचित कराया जिन्हें हम देखकर भी नहीं जान पाते थे। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने कहा कि अमर उजाला ने ब्रज विरासत पर लीक से हटकर कार्य किया है। सच में यही पत्रकारिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह का संचालन कर रहे संग्रहालय के सहायक निदेशक डा. एसपी सिंह ने कहा कि शृंखला की 378 कड़ी का एक साथ प्रदर्शन संभव नहीं है। इसे तीन चरणों में प्रदर्शित किया जाएगा। शुरुआत विश्व धरोहर दिवस पर की गई है। इस मौके पर डा. प्रेमदत्त मिश्रा, डा. ताराचंद्र शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, गिर्राज प्रसाद, डा. कन्हैया लाल पांडेय, डा. एसपीएस चौहान, डा. बच्चू सिंह वर्मा,  डा. महिपाल सिंह, प्रो. रणधीर सिंह, चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed