{"_id":"58a5ee434f1c1b1235d878fb","slug":"preperation-for-vote-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले आएगा गोवर्धन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले आएगा गोवर्धन का फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक जनपद में विधानसभा चुनावों का पहला नतीजा आ जाएगा। सबसे पहले गोवर्धन के विधायक का फैसला आएगा। मथुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने विधायक के लिए सबसे ज्यादा समय तक इंतजार करना होगा।
विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में शांतिपूर्वक मतदान के बाद अब प्रशासनिक अफसर मतगणना की तैयारियों में जुट गए हैं। जनपद की पांच विधानसभाओं के मतों की गिनती मंडी समिति परिसर में होगी। स्ट्रांग रूम के सामने ही मतगणना के लिए संबंधित विधानसभा का पंडाल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर सक्सैना ने बताया कि मतगणना की व्यवस्था के मुताबिक जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें एक-एक टेबल आरओ की होगी। बाकी 14-14 टेबलों पर ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती होगी। इस तरह प्रत्येक राउंड में क्रमानुसार पहले 14 बूथ के मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
जनपद में सबसे कम 330 बूथ गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिनके मतों की गिनती 24 राउंड में सबसे पहले हो जाएगी। इसके बाद छाता विधानसभा क्षेत्र में 380 बूथों के मतों की गिनती 26 राउंड में पूरी होगी। जबकि मांट विधानसभा क्षेत्र के 380 बूथ और बलदेव विधानसभा क्षेत्र के 389 बूथों पर लगी ईवीएम के मतों की गिनती 28-28 राउंड में पूरी होगी। मथुरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक बूथ 427 होने के कारण यहां 31 राउंड में मतों की गिनती सबसे बाद में पूरी होगी।
प्रत्येक राउंड में 10 मिनट
14 टेबल पर मतों की गिनती मेें करीब 10 से 12 मिनट प्रारंभिक दौर में लगेंगे। इसके बाद करीब आठ मिनट में एक राउंड के मतों की गिनती हो जाएगी।
पहले गिने जाएंगे डाक पत्र
प्रभारी प्रशिक्षण सचिव एमवीडीए विजय कुमार ने बताया कि मतगणना की शुरुआत डाक पत्रों के साथ होगी। इसके लिए सुबह 8 से 8:30 बजे तक का वक्त निर्धारित किया है। इसके बाद भी डाक पत्रों की गिनती जारी रहती है तो 8:30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती भी साथ में ही शुरू कर दी जाएगी।