फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   preperation for gram panchayat election

ग्राम पंचायत चुनाव: आज से जमा होंगे नामांकन पत्र

Sun, 15 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
preperation for gram panchayat election
ग्राम पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण के चुनाव में छाता, चौमुंहा और नंदगांव ब्लाक पर दूसरे दिन रविवार को प्रधान पद के 310, सदस्य पद के 566 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 16 नवंबर (आज) से नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन


छाता में प्रधान पद के 181 और सदस्य पद के 322 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चौमुंहा ब्लाक में प्रधान पद के 61 और सदस्य पद के 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां दीपावली की छुट्टियों में अधिक कीमत पर नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नंदगांव ब्लाक में प्रधान पद के 68 और सदस्य पद के 209 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन


छाता के एसडीएम रामअरज यादव ने बताया कि अब तक छाता ब्लाक में 582 सदस्य और 545 प्रधान पद के नामांकन पत्रों को बिक्री हुई है। 16 और 17 नवंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। छाता ब्लाक में 56 प्रधान पद और 728 सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तीनों ब्लाकों पर तैनात किया गया है। नामांकन पत्र जमा करने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चौमुंहा और छाता में नो-ड्यूज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत की जांच कराई जा रही है।



दूसरे चरण के चुनाव को शुरू हुई प्रक्रिया
नौहझील और मांट ब्लाक में दूसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर (आज) से शुरू हो रही है। यहां नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद 19 और 20 नवंबर को ये जमा किए जाएंगे। जांच एवं चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद दोनों ब्लाक में एक दिसंबर को मतदान होगा।


सहायक विकास अधिकारी देवी पूजन ने बताया कि यदि बैंक में चालान से रुपये जमा नहीं हुए तो मौके पर वोटर लिस्ट को प्रमाणित करने के लिए विकल्प रहेगा। रसीद काट कर रुपये जमा कराए जाएंगे। नो-ड्यूज भी ब्लाक मुख्यालय पर ही मिलेंगे। इसके लिए पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed