फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations are being made to snatch land from farmers

Mathura News: किसानों से जमीन छीनने की हो रही तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations are being made to snatch land from farmers
बलदेव (मथुरा)। किसानों की जमीन छीनने की तैयारियां हो रहीं हैं। किसानों को जमीन बचाने को लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार रहना होगा। सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है, किसानों, युवाओं के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


यह कहना है भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूंनी का। मौका था बलदेव राया रोड के खानपुर चौराहे पर स्थिति एक वाटिका में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की महापंचायत का।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों के हर आंदोलन में उनके साथ हैं। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वह पीछे नहीं हटते। किसान दिल्ली सरकार को हिला सकते हैं, प्रदेश सरकार को झुका सकते। उप्र में वह आंदोलन करेंगे। हरियाणा के पीपली में केंद्र सरकार के खिलाफ 23 नवंबर को आयोजन होने वाली जनाक्रोश रैली में मथुरा के किसान बड़ी संख्या में हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व राया पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राया रोड पर स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने बलदाऊजी का प्रतीक हल अध्यक्ष को भेंट किया। जिलाध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा आलू किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है, उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा। किसान कर्ज से लदे हैं। प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का भाव सबसे कम है।

प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल चौहान, डाॅ. सतीश चन्द्र, कुंतभोज रावत, हीरो काका, बिल्ला सिंह, राधेश्याम सिकरवार, प्रेम सिकरवार, पुष्पेंद्र चौधरी, गौरव तोमर, जगदीश निषाद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता महावीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed