{"_id":"6a441ca5846f22a7aa079202","slug":"prayas-sanstha-lions-club-samrat-collaborate-public-welfare-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103302-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रयास संस्था और लायंस क्लब सम्राट एक साथ करेंगी जनहित के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रयास संस्था और लायंस क्लब सम्राट एक साथ करेंगी जनहित के काम
विज्ञापन
वृंदावन। सामाजिक संस्था प्रयास को अब अलीगढ़ की संस्था लायंस क्लब सम्राट का साथ मिला है। सोमवार को धार्मिक और सामाजिक भ्रमण पर नगर में आए लायंस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयास संस्था के सेवा कार्यों का जायजा लिया और भविष्य में सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
भ्रमण के दौरान क्लब के सभी सदस्य सबसे पहले प्रयास संस्था द्वारा संचालित प्रयास आशाएं स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल की निदेशिका डिंपल शर्मा ने क्लब के सदस्यों का स्वागत किया और संस्था द्वारा चलाए जा रहे चारों केंद्रों की गतिविधियों व अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने बताया कि समाज के निरंतर सहयोग के बल पर ही यह स्कूल पिछले 14 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इन सेवा कार्यों से लायंस क्लब सम्राट के पदाधिकारी काफी प्रभावित हुए।
क्लब के अध्यक्ष लायन रत्नेश वार्ष्णेय ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सभी सामाजिक प्रकल्पों की सराहना की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रशासक उमेश गोयल ने कहा कि वे प्रयास के कार्यों से अभिभूत हैं और यहां से उन्हें समाज सेवा की बहुत कुछ नई बातें सीखने को मिली हैं। उन्होंने भविष्य में संस्था के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। प्रयास संस्था द्वारा लायंस क्लब सम्राट के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लायंस क्लब सम्राट के अध्यक्ष रत्नेश वार्ष्णेय, सचिव अमित अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी, उमेश गोयल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अंकित प्रकाश, राजेश वार्ष्णेय एवं प्रयास संस्था से सपना निषाद, नीलम कुमारी, संजीव वर्मा, विवेक आचार्य, अतुल श्रीवास्तव, प्रवीण वशिष्ठ, नैना चौधरी और नीलमणि अरोड़ा आदि मौजूद रहे।