{"_id":"58e142dd4f1c1b4c3e5b45ab","slug":"pratik-bhushan-s-comment-on-krishna-s-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण के चरित्र पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर भड़के संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण के चरित्र पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी पर भड़के संत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अद्याोच्छछदानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म रक्षा संघ की बैठक रविवार को बैरागी बाबा आश्रम में हुई। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांतभूषण की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के बारे मेें ट्वीटर की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया गया।
बैठक में रसिक संत मोहिनीशरण और स्वामी देवस्वरुपानंद ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। उनके बारे में अभद्र टिप्पणी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ एवं महंत हरिबोल बाबा ने कहा कि प्रशांत भूषण पहले भी राष्ट्रदोही बयान देकर पिट चुके हैं। अब भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करके उन्होंने हिंदू धर्म का अपमान किया है। महामंडलेश्वर चित्तप्रकाशानंद एवं महंत डा. आदित्यानंद ने कहा कि प्रशांत भूषण का बयान उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। यह सनातन धर्म का अपमान है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश और अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि देश मे मोदी और प्रदेश मे योगी की सरकार देखकर प्रशांत भूषण जैसे सनातन धर्म विरोधी बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। डा. मनोजमोहन शास्त्री एवं बालयोगेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हिंदू की आस्था के खिलाफ कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर रविकांत गौतम, रमण विहारी गौतम, तुलसी स्वामी, राजकिशोर भारती, गोपेश गोस्वामी, श्रीदास प्रजापति, रामनिहोर त्रिपाठी, भगवान दास चौधरी, पं. वनवारी लाल शर्मा, अश्विनी मिश्र उपस्थित थे।