{"_id":"5dc97baa8ebc3e5b492787d7","slug":"pratibandhit-rahenge-vaahan-mathura-news-agr4147142162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में आज प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में आज प्रतिबंधित रहेंगे वाहन, रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में दो पहिया, तीन पहिया और चार वाहन के साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
साथ ही रूटों को डायवर्जन भी रहेगा। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर के यमुना घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। नगर में बनाई गई निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
मथुरा शहर की यातायात व्यवस्था
-टैंक चौराहे से पुराना बस अड्डा, क्वालिटी तिराहा होते हुए विकास मार्केट पर बनी पार्किंग में वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग स्थल के भरने के बाद अप्सरा टॉकीज में बनी पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। दोनों पार्किंग भरने के बाद कलक्टर गंज में बनी पार्किंग पर वाहन पार्क होंगे।
विज्ञापन
-वृंदावन, मसानी तिराहा, डीगगेट तिराहा की तरफ से भरतपुर गेट की ओर जाने वाले वाहन भैंस बहोरा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। इससे आगे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी तिराहा की तरफ से होली गेट की तरफ जाने वाले वाहन राजकीय इंटर कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क होंगे। इसके बाद आर्य समाज फाटक पर बनी पार्किंग स्थल में वाहनों की पार्किग होंगे।
-स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट र्डैंपियर नगर रेलवे क्रासिंग होते हुए भरतपुर गेट चौराहा की ओर जाने वाले वाहन भैंस बहोरा पर बनी पार्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे। इससे आगे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
-गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी तरफ भारी वाहन, यात्री बसें प्रतिबंधित रहेंगी।
-गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर तिराहे की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-मसानी चोराहे से डीगगेट की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।