फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prakatyotsav of Thakur Banke Bihari was celebrated with pomp in Mathura

Mathura: धूमधाम से मनाया जा रहा ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव, देश ही नहीं विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 17 Dec 2023 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 11:34 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। 

विज्ञापन
Prakatyotsav of Thakur Banke Bihari was celebrated with pomp in Mathura
Mathura: धूमधाम से मनाया जा रहा ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव को लेकर उनकी प्राकट्य स्थली निधिवनराज मंदिर में तैयारियां की गई हैं। इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


बताते चलें कि संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज श्रीधाम वृंदावन के निधिवनराज मंदिर में संगीत साधना से ठाकुर बांके बिहारी को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य किया था। तब से इस तिथि को बिहार पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन


रविवार को प्रातः 5 बजे वेद मंत्रोच्चारण एवं केलिमाल के पद गायन के मध्य ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली का महाभिषेक एवं ठाकुरजी की विशेष आरती की गई। साथ ही प्राकट्य स्थली पर बधाई एवं भजन गायन किया गया। इस मौके पर लोग अपने आराध्य के धुन में मुग्ध होकर जमकर नाचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed