फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pradhan threatened to thrash youth in front of police In Barsana Mathura

UP: युवक बोला आप गलत कर रहे हो, प्रधान बोले- अभी ठोंकू क्या? खड़ी देखती रही पुलिस, देखें वीडियो

Tue, 06 Feb 2024 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

मथुरा में प्रधान की दबंगई का वीडियो सामने आया है। युवक बोला आप गलत कर रहे हो। इस पर प्रधान बोले- अभी ठोंकू क्या? पुलिस खड़ी देखती रही। 

विज्ञापन
Pradhan threatened to thrash youth in front of police In Barsana Mathura
युवक बोला आप गलत कर रहे हो, प्रधान बोले- अभी ठोंकू क्या? खड़ी देखती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में पुलिस के सामने मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया कि नींव भरने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के दंबग प्रधान ने अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों को पीटा। साथ ही पुलिस के सामने ही धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना कस्बा एवं थाना क्षेत्र बरसाना के करहला रोड की है। यहां पर हताना निवासी भूरा प्रधान जेसीबी लेकर निर्माण कराने पहुंचे। कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान प्रधान व उसके साथी वहां मौजूद चरन सिंह व राजू से मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

नींव खुदाई करने पहुंचे थे प्रधान

चरन सिंह सैनी ने बताया कि भूरा प्रधान व उसके साथी राजू को पीट रहे थे। वह उसे बचा रहा था। वहीं भूरा प्रधान ने बताया कि श्रीगोपाल जी फार्म ने बरसाना में चार बीघा जमीन खरीदी है। शनिवार को पैमाइश हुई थी। रविवार को जब जेसीबी से नींव की खुदाई कर रहे थे तो वहां कुछ बाहरी लोग आ गए। मेरे साथी दीनबंधु से हाथापाई करने लगे। मेरे बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन

प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि श्रीगोपाल जी फार्म ने बरसाना में जमीन खरीदी है। पैमाइश कराने के लिए वह गए थे। कुछ लोग जिनका इस जमीन से कोई लेना देना नहीं था, वह विरोध कर रहे थे। फिलहाल मामला शांत है। टांटिया मोहल्ला निवासी राजू की तहरीर पर भूरा प्रधान समेत तीन पर मारपीट व अन्य धाराओं में रविवार रात को केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed