फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pradhaanamantree aavaas yojana

डूडा लाभार्थी को मिल गए ढाई की जगह चार लाख

Wed, 18 Sep 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
pradhaanamantree aavaas yojana
मथुरा। अपने लिए आवास की चाहत रखने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को ढाई के स्थान पर चार लाख मिल गए। डूडा कर्मियों की गलती से खाते में पहुंची धनराशि की जानकारी जब लाभार्थी को हुई तो उसने अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी लगने पर अधिकारियों ने लाभार्थी से दो लाख का डीडी वापस लिया है।
विज्ञापन

बाकलपुर अमर कॉलोनी निवासी हरीशंकर की पत्नी चंदा देवी ने लगभग एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। काफी दिन बाद चंदा देवी के साथ जमानती के तौर पर मौजूद निर्मला देवी के खाते में 50 हजार रुपये आ गए। विगत दिनों 13 सितंबर को चंदा देवी के पुत्र गंगाराम तथा चंदा देवी के खाते में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये आ गए।
विज्ञापन

गंगाराम ने बताया कि उसने जब इसकी जानकारी डूडा के कर्मचारियों को दी तो उन्होंने उल्टी उसकी ही गलती बताई। अब डूडा कार्यालय के कहने पर वह दो लाख रुपये डीडी के रूप में वापस कर रहा है। इस संबंध में डूडा अधिकारी आरके कौशिक ने बताया कि गंगाराम के द्वारा गलत खाता दे दिया गया था जिसके चलते यह गलती हुई है। फिर भी हम पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed