{"_id":"5d8245bf8ebc3e93cc43f807","slug":"pradhaanamantree-aavaas-yojana-mathura-news-agr4063357118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा लाभार्थी को मिल गए ढाई की जगह चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा लाभार्थी को मिल गए ढाई की जगह चार लाख
विज्ञापन
मथुरा। अपने लिए आवास की चाहत रखने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को ढाई के स्थान पर चार लाख मिल गए। डूडा कर्मियों की गलती से खाते में पहुंची धनराशि की जानकारी जब लाभार्थी को हुई तो उसने अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी लगने पर अधिकारियों ने लाभार्थी से दो लाख का डीडी वापस लिया है।
बाकलपुर अमर कॉलोनी निवासी हरीशंकर की पत्नी चंदा देवी ने लगभग एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। काफी दिन बाद चंदा देवी के साथ जमानती के तौर पर मौजूद निर्मला देवी के खाते में 50 हजार रुपये आ गए। विगत दिनों 13 सितंबर को चंदा देवी के पुत्र गंगाराम तथा चंदा देवी के खाते में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये आ गए।
गंगाराम ने बताया कि उसने जब इसकी जानकारी डूडा के कर्मचारियों को दी तो उन्होंने उल्टी उसकी ही गलती बताई। अब डूडा कार्यालय के कहने पर वह दो लाख रुपये डीडी के रूप में वापस कर रहा है। इस संबंध में डूडा अधिकारी आरके कौशिक ने बताया कि गंगाराम के द्वारा गलत खाता दे दिया गया था जिसके चलते यह गलती हुई है। फिर भी हम पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।