{"_id":"5d7a5f908ebc3e013a3e35d0","slug":"pradarshan-kiya-mathura-news-agr4053797186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में उतरी सीपीआई, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में उतरी सीपीआई, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उतर आई है। पार्टी के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
गुरुवार दोपहर को डीएम कार्यालय पहुंचे गफ्फार अब्बास, राधा चौधरी, नरेंद्र सिंह सिसौदिया, याकूब शाह, कप्तान सिंह, मास्टर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में 12 प्रतिशत बिजली की दरों का बढ़ाना असहनीय है। इसे प्रदेश सरकार को वापस लेना चाहिए। साथ ही स्मार्ट मीटर से सभी उपभोक्ता परेशान हैं। बिल भी दो गुना आ रहे हैं।
आगे कहा कि नए यातायात नियम लागू करने से आम आदमी परेशान है। इससे रोज विवाद हो रहे हैं। साथ ही गांव हयातपुर में बैंक खोले जाने, डीग गेट नई बस्ती में सफाई कराने, सार्वजनिक शौचालय बनवाने, मीठे पानी के इंतजाम कराने, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम के नाम एसडीएम को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौेंपा। इस मौके पर परवेज आलम, छीतो समाधिया, अमीचंद, जब्बार, अब्बास, आमीन, सोहनलाल, सुरेश, मुशीर, आमिर, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र, गोगी, मीनादेवी, रमा देवी, विमला, कमला, अनार देवी, पवन, कुलदीप, राजेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।