फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power supply in Vrindavan remained disrupted for hours.

Mathura News: घंटों गुल नगर की रही वृंदावन की बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply in Vrindavan remained disrupted for hours.
वृंदावन। बरसात के समय बिजलीघरों से क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। लंबे समय तक बिजली न आने पर घरों में लगे इनर्वटर जवाब दे गए। घंटों बिजली आपूर्ति बंद होने से उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप किशोरपुरा क्षेत्र में दो बजे से आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। उल्लू बाग क्षेत्र में पुलिस क्वाटर के समीप केबल टूटने के कारण मुखर्जी पार्क फीडर डेढ़ घंटे बंद रहा। केसी घाट फीडर पर लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली घंटों गुल हो गई। बरसात के कारण विद्युत कर्मचारियों को फॉल्ट तलाश करने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मुखर्जी पार्क ओर रामकृष्ण मिशन फीडर भी लाइन में तकनीकि कमी आ जाने पर बंद कर दिए गए। उधर तेज बारिश के कारण रंगजी बगीचा बिजलीघर के फीडर ट्रिप हो गए। बरसात के बंद होने विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed