फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power Outage for Four Days

Mathura News: चार दिन से बिजली गुल, व्यापारियों का सब्र टूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power Outage for Four Days
राधावैली सब स्टेशन पर विद्युत अधिकारियों का इंतजार करते व्यापारी।
मथुरा। पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी परेशान हैं। लगातार बिजली संकट के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को समस्या से परेशान बड़ी संख्या में व्यापारी राधा वैली विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। व्यापारियों ने बिजली अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन

व्यापारी आनंद महेश्वरी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति राधा वैली विद्युत उपकेंद्र से होती है। पिछले चार दिनों से यहां बिजली आपूर्ति को लेकर समस्या बनी हुई है। कभी बिजली आती है तो कुछ देर बाद ही चली जाती है। कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। बिजली न होने के कारण औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। मशीनें बंद होने से उत्पादन का काम ठप पड़ा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को समस्या का समाधान कराने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी राधा वैली उपकेंद्र पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर समस्या की जानकारी दी और उपकेंद्र पर आने का अनुरोध किया, लेकिन इसके बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे व्यापारियों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से कर्मचारियों का काम प्रभावित हो रहा है और समय पर ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान दीपक बांगा, चिंटू, जितेंद्र अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, संजय वर्मा, पंकज शर्मा, अरविंद अग्रवाल, हिमांशु, महावीर मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed