फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   potman will deliver the prasad from vrindavan

डाकिया बाबू लाएंगे भक्तों के लिए प्रसाद

Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
potman will deliver the prasad from vrindavan
पोस्ट मास्टर जनरल ने यहां वृंदावन में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
जल्द ही आप डाकिया से प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी मंगा सकेंगे। कंठी माला से लेकर ठाकुरजी की शृंगार सामग्री की भी भक्तों के पास ‘होम डिलीवरी’ की जाएगी। धर्मनगरी वृंदावन में भक्तों के लिए जल्द ही ये सुविधा शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां वृंदावन डाकघर का निरीक्षण करने आईं डाक विभाग आगरा की पीएमजी (पोस्ट मास्टर जनरल) मनीषा सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन से होम डिलिवरी योजना के माध्यम से भक्तों को आराध्य के करीब लाने में डाक विभाग भी सहभागी बनेगा। विभाग वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में लगने वाले भोग प्रसाद, ठाकुरजी की शृंगार सामग्री, यमुना जल, तुलसी कंठी माला आदि धार्मिक महत्व की वस्तुओं की होम डिलिवरी के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन डाकघर में एटीएम के लिए स्थान का चयन भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों का डाकघर से जुड़ाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। डाकघर की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कई नई योजनाओं की ढांचागत तैयारी चल रही है। अब बैंकों की तर्ज पर डाक विभाग भी एटीमएम सुविधा देगा। आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, मथुरा सहित 17 क्षेत्रों में डाक एटीएम लगाने की योजना थी। 15 स्थानों पर एटीएम लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएमजी ने बताया कि वृंदावन की धार्मिक महत्ता को देखते हुए यहां भी एक एटीएम लगाने की योजना है। एक-दो माह में एटीएम सेवा शुरू हो जाएगी। कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डाक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18001803027 की शुरुआत की है। 

इस दौरान डाक विभाग के एडी आगरा एसके गुप्ता, डीआर आर्या, आरएन यादव, पीके गुप्ता, के एस मीणा, मेंबर आफ टेक्नोलॉजी बीबी सुधाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed